शर्त वाली मोहब्बत — by Kavita Rawat
बोर्ड मीटिंग के दिन, राजवंश ग्रुप के कॉन्फ्रेंस रूम में तनाव अपने चरम पर था। लंबी मेज़ के इर्द-गिर्द सभी बोर्ड मेंबर्स बैठे थे, और सबकी नज़रें वीर पर टिकी थीं, जो मीटिंग की अध्यक्षता कर रहा था। "पिछले हफ़्ते की खबरों के बाद, हमारे शेयर की कीमत में आठ प्रतिशत की गिरावट आई है।" फाइनेंस हेड ने रिपोर्ट पेश करते हुए कहा। "निवेशकों में घबराहट है।" विक्रम ओबेरॉय ने मौका देखकर बात उठाई। "मेरा मानना है…